इस वजह से रणवीर और दीपिका नहीं करना चाहते बेबी प्लान, बोले – बच्चे पसंद है लेकिन…

0
251
Amrapali Dubey Video:

टीवी से लेकर कई बॉलीवुड सितारे इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अनुष्का शर्मा -विराट कोहली, करीना कपूर -सैफ अली खान जैसे कई सेलिब्रिटी कपल्स अपने घर में नए मेहमान के स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। अपनी पसंदीदा हीरोइंस की प्रेगनेंसी की खबर सुनकर फैंस भी बहुत खुश हैं। अनुष्का और करीना के बाद अब फैंस दीपिका से भी जल्द ही खुशखबरी सुनने की उम्मीद कर रहे हैं।

बता दे कि रणवीर और दीपिका की शादी को 2 साल हो गए। पिछले दिनों खबर आ रही थी कि यह सेलिब्रिटी कपल भी फैमिली प्लैनिंग कर रहा है। वहीं अब दीपिका ने इस बारे में बात करते हुए अपनी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बताया है। दीपिका ने बताया है कि इस समय वह और रणवीर अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने अभी बेबी प्लान नहीं किया है। 

काम को लेकर व्यस्त है अभी

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बात की है। दीपिका ने बताया कि, फिलहाल वह और रणवीर बेबी प्लान नहीं कर रहे हैं। इन दिनों वे दोनों ही अपने काम को लेकर बहुत व्यस्त हैं। दीपिका के मुताबिक उनके और रणवीर के पास अभी बहुत से प्रोजेक्ट है। जिनके लिए वे दोनों बहुत सीरियस और डेडीकेटेड हैं।

इस वजह से वह अभी बेबी प्लानिंग नहीं करना चाहते। दीपिका ने आगे बताया कि रणवीर सिंह को बच्चों से बहुत लगाव है। इस वजह से आने वाले समय में वह जरूर बेबी प्लान करना चाहते हैं। लेकिन अभी दोनों ने ही इस बारे में कुछ नहीं सोचा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here