अगर हम आपको कहें कि एक 13 साल की लड़की के बच्चे का पिता एक 10 साल का लड़का है, तो आपका क्या रिएक्शन होगा। जाहिर है आप हैरान होंगे। लेकिन ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक 13 साल की लड़की डरिया प्रेग्नेंट हो गई है। वो दावा कर रही है कि उसके पेट में पल रहे बच्चे का पिता उसका 10 साल का ब्वॉयफ्रैंड इवान है। ये मामला विदेश का है, लेकिन इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। आपको बता दें कि इस मामले को लेकर वहां के स्थानीय लोगों में काफी गुस्से का माहौल है।
बता दें कि ये कपल रूस के Zheleznogorsk शहर का रहने वाला है। ये मामले सुर्खियों में आने के बाद The Rossiya 1 चैनल के शो ‘Father at 10!’ में उनकी कहानी दिखाई गई है। इस शो में दोनों बच्चों ने अपने पेरेंट्स की सहमति से हिस्सा लिया और उनके रिलेशनशिप से जुड़े तमाम सवालों का जवाब दिया है। डरिया ने बताया कि वो करीब 1 साल पहले इवान से मिली थी। जहां पहली नज़र में ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। जिसके बाद उसने बताया कि इन एक सालों में वो रिलेशन में रहे। जिस बीच दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इसी के चलते वो दावा कर रही है कि इवान ही उसके होने वाले बच्चे का पिता है। वहीं, इवान ने भी इस बात को स्वीकारा है कि वो ही उस बच्चे का पिता है।
इस मामले को लेकर दो अलग-अलग बातें निकलकर सामने आ रही हैं। जहां डॉक्टरों का ये कहना है कि बच्चे पैदा करने के लिए इवान के स्पर्म अभी मैच्योर नहीं हैं। तो वहीं साइक्लॉडिस्ट का कहना है कि लड़की का दावा सही है। इवान की जांच करने वाले डॉक्टर इवगिनी ग्रेकोव का कहना है कि वह स्पर्म प्रॉड्यूस करने के लिए काफी कम मैच्योर है, ऐसे में वह बच्चे का पिता नहीं हो सकता। लेकिन डरिया ने इस बात से साफतौर पर इंकार किया है कि उसका कोई दूसरा पार्टनर था। वहीं, एक साइक्लॉजिस्ट ने लड़की की बात पर भरोसा जताया है। उनका कहना है कि लड़की सच कह रही है।
बता दें कि डरिया 8 हफ्ते की प्रेग्नेंट है। वो और उसकी मां ने इस बच्चे को स्वीकार कर लिया है, वो इसे रखना चाहते हैं। वहीं, इवान और उसके परिवार वालों ने भी इस पर सहमति जताई है। उनका कहना है कि उनके बच्चों ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया है। ऐसे में उन्हें भी दोनों का रिश्ता और उनका ये बच्चा कुबूल है।