महेश भट्ट की बेटी पूजा बनना चाहती थी खान परिवार की बहू, मगर सलमान की वजह से नहीं हो पाया सपना पूरा

0
762

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा भट्ट की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। पूजा भट्ट 90 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री थी। लेकिन अब वो फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की फिल्मों से ज्यादा उनके रिलेशन के चर्चे हमेशा से रहे है। एक्ट्रेस कई लोगों के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। जिनमें से एक नाम मशहूर एक्टर सलमान खान के भाई सोहेल खान का भी है। हाल ही में उनसे जुड़ा एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि पूजा भट्ट आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक  हैं। पूजा बीते काफी समय से अपनी बहन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के चलते चर्चा में रही थी। बीते दिनों उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। लेकिन इस बार उनका एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वायरल खुलासे में पूजा भट्ट ने अपने और सोहेल खान के रिलेशन के बारे में बात की थी। जो इस समय फैंस के बीच काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कि पूजा और सलमान के बीच 36 का आंकड़ा था। एक्ट्रेस और सलमान किसी कारण के चलते एक-दूसरे से काफी ज्यादा नाराज़ थे। 

पूजा भट्ट ने ये खुलासा साल 1995 में किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वो सोहेल के परिवार को काफी ज्यादा पसंद करती थी। वो उनके साथ काफी ज्यादा कंफर्टेबल थी। उन्हें उस घर में अपनापन नज़र आता था। साथ ही सोहेल की फैमिली ने कभी भी उन्हें मेहमान की तरह ट्रीट नहीं किया, बल्कि एक फैमिली मेंबर के तरह रखा।

उन्होंने बताया, ‘मुझे और मेरी सारी बातों को वो पसंद करते थे और वो आज भी जहां हैं, उनकी वजह से ही हैं।’ एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें सलीम, अरबाज़ और अलवीरा खान तीनों बहुत ज्यादा पसंद आए थे। सोहेल की मां भी बहुत अच्छा बिहेव करती थी। हालांकि, उन्होंने बताया कि किसी कारण के चलते उनमें और सलमान के बीच काफी ज्यादा वाद-विवाद हुआ था, लेकिन अब वो ठीक हैं और अच्छे दोस्त हैं।

पूजा ने बताया कि सब कुछ ठीक था, वो सोहेल के साथ शादी भी करने वाली थी। लेकिन उन्होंने शादी करने से पहले अपने करियर के लिए 2 साल का समय मांगा। दोनों का रिश्ता सम्मान, इज्जत और भरोसे पर चल रहा था। दोनों एक-दूसरे को बहुत ज्यादा प्यार करते थे। लेकिन दोनों का रिलेशन ज्यादा नहीं चला और सोहेल ने साल 1998 में सीमा खान से शादी कर ली। वहीं पूजा भट्ट ने भी साल 2004 में बिजनेसमैन मनीष मखीजा से शादी कर ली। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा नहीं चली और साल 2011 में पूजा का तलाक हो गय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here