नींबू तोड़ने को लेकर दुल्हन को अपनी जान से धोना पड़ा हाथ, जानें क्या है पूरा मामला?

0
589
नींबू तोड़ने को लेकर दुल्हन को अपनी जान से धोना पड़ा हाथ, जानें क्या है पूरा मामला

क्या किसी की जान की कीमत एक नींबू से भी कम हो सकती है। ये सवाल यूं ही नहीं पूछा जा रहा है, दरअसल बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के छौडादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव में नीबू तोड़ने के विवाद में उसकी सास और दो ननदों  ने उनकी हत्या कर दी।

क्या किसी की जान की कीमत एक नींबू से भी कम हो सकती है। ये सवाल यूं ही नहीं पूछा जा रहा है, दरअसल बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के छौडादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव में नीबू तोड़ने के विवाद में उसकी सास और दो ननदों  ने उनकी हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। 

नींबू तोड़ने के विवाद में की हत्या

दरअसल, पूर्वी चंपारण जिला के छौडादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव में एक विवाहिता के साथ उसकी सास और दो ननदों ने बुधवार को मारपीट की तथा गला दबाकर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

छौडादानो थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान काजल देवी (28) के तौर पर की गयी है जो चैनपुर गांव निवासी सुनील बैठा की पत्नी है।

उन्होंने बताया कि मृतका के सिर पर चोट एवं गले में रस्सी का निशान पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मरने वाली महिला का पति और ससुर प्रदेश के बाहर काम करते हैं और वारदात के समय घर में मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि आरोपी सास और दोनों ननद घर छोड़ फरार हैं।

उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है ।इस घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष है और वो पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द सास और दोनों ननद को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here