बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जिन्होंने अभिनय के साथ साथ अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खिया बटोरी है। इनमें से एक एक्ट्रेस हैं तनुश्री दत्ता जिन्होंने इमरान हाशमी संग रोमांस कर लोगों के होश उड़ा दिए थे। पर्दे पर जिस वक्त बोल्ड फिल्मों को लेकर लोग धीरे धीरे खुल रहे थे उस वक्त तनुश्री ने बेहद इंटीमेट सीन देकर लोगों को हैरान कर दिया था। आशिक बनाया आपने में तनुश्री के बोल्ड सीन और गॉर्जियस फिगर को देखकर लोग उनके दीवाने हो गए थे।
उस समय हर वक्त तनुश्री की खूबसूरती के चर्चे होते थे। अपनी खूबसूरती और टोंड बॉडी से लोगों का दिल जीतने वाली तनुश्री काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। हाल ही में जब कई सालों बाद उनकी तस्वीरें सामने आईं तो उनका रूप देखकर हर किसी की आंखे खुली रह गईं। तनुश्री पहले से इतना ज्यादा बदल गईं हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है।
बढ़े वजन से बदला तनुश्री का लुक
अपने टोंड फिगर और गॉर्जियस लुक के लिए मशहूर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वजन काफी बढ़ चुका है। उनकी जो नई तस्वीरें सामने आईं हैं उसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल लग रहा है। उनके नए लुक को देखकर फैंस काफी हैरान हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे ये क्या हो गया, मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है। एक ने लिखा- क्या ये सच में तनुश्री हैं? एक्ट्रेस के बढ़े हुए वजन को लेकर लोग काफी हैरानी जता रहे हैं।
गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने साल 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद वो इमरान हाशमी के साथ फिल्म आशिक बनाया आपने में नजर आईं थीं। इस फिल्म में सोनू सूद ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का गाना आशिक बनाया आपने आज भी बेहद मशहूर है। ये अपने समय का सबसे बोल्ड गाना माना जाता था।
इस फिल्म में इमरान हाशमी संग तनुश्री ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे। इसके साथ ही उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई थी। तनुश्री की परफॉर्मेंस देख लोगों को लगा था कि वो बड़ी स्टार बनेंगी। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया। कुछ फिल्में करने के बाद धीरे धीरे तनुश्री बड़े पर्दे से दूर हो गईं और लोग उन्हें भूलने लगे।
मीटू मूवमेंट को लेकर सुर्खियों में आईं थीं तनुश्री
कुछ सालों पहले तनुश्री दुनिया के सामने आईं थीं और अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी बताई थी। उन्होंने मशहूर एक्टर नाना पाटेकर पर उनके साथ फिल्म में छेड़खानी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म हार्न ओके में नाना ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था और दूसरी कई एक्ट्रेसेज भी मीटू मूवमेंट का हिस्सा बनी थीं। हालांकि समय के साथ ये मामला फिर शांत हो गया था।
तनुश्री इस विवाद को लेकर काफी चर्चा में आईं थीं लेकिन एक बार फिर वो सुर्खियों से दूर हैं। फिल्मों की बात करें तो वो ढोल, भागम भाग, स्पीड, अपार्टमेंट में काम किया था। वो तेलुगु और तमिल फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी और आश्रम चली गईं थीं। वहां उन्होंने एक साल से ज्यादा का वक्त गुजारा था।